जोधपुर : शादीशुदा होते हुए महिला ने कोर्ट से मांगी प्रेमी के साथ लिव इन में रहने की सुरक्षा, पति के घर में की लूट

By: Ankur Tue, 06 July 2021 8:04:27

जोधपुर : शादीशुदा होते हुए महिला ने कोर्ट से मांगी प्रेमी के साथ लिव इन में रहने की सुरक्षा, पति के घर में की लूट

जोधपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ लिव इन में रहने के लिए कोर्ट से सुरक्षा मांगी और पति के घर में लूट को अंजाम दिया। महिला ने झूठा तथ्य पेश कर स्वयं को कुंवारी बताया। इसके बाद अपने पति के घर से गहने और 2.10 लाख लेकर प्रेमी संग चली गई। अब इस महिला का पति पुलिस थाने पहुंचा है। पति ने पुलिस से उसकी पत्नी द्वारा चुराकर ले गए रुपए और जेवरात दिलाने की मांग की है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी महेंद्र भी शादीशुदा है। उसकी पत्नी व एक बच्चा भी है। महिला का पीहर मंडोर थाना क्षेत्र में होने से महेंद्र का आना जाना था। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रामदेवनगर नांदड़ी निवासी नेमीचंद की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। उसकी पत्नी मेड़ता के रहने वाले महेंद्र पुत्र दूदाराम भादू के संपर्क में आ गई। हाल ही में उसकी पत्नी धर से सोने चांदी के जेवरात के साथ ही 2।10 लाख भी चुराकर ले गई। वह महेंद्र भादू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने 2 जुलाई को ही हाईकोर्ट में खुद व महेंद्र की सुरक्षा को लेकर लिव इन रिलेशन में रहने के लिए अर्जी लगाई थी। 3 जुलाई को वह महेंद्र के साथ चली गई। महेंद्र कोचिंग का कार्य करता है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि पीड़ित की पत्नी ने कोर्ट में झूठी जानकारी दी। उसने खुद को कुंवारी बताया है।

ये भी पढ़े :

# इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! तीन सदस्य पॉजिटिव, बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेलेगी नई टीम

# जयपुर : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, हादसा इतना भीषण कि काफी दूर तक उड़े शव के चिथड़े

# उत्तरप्रदेश : पति को चकमा देकर जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता

# उर्वशी के इस लहंगे का है नेहा कक्कड़ की शादी से कनेक्शन! कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश...

# उत्तरप्रदेश : तमंचे की नोक पर नाबालिक से किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत चार पर मुकदमा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com